{"_id":"699f4bf472c274b477087dd1","slug":"the-wedding-party-left-the-injured-man-and-he-died-in-the-hospital-hamirpur-news-c-223-1-ham1014-136643-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कूड़े की से चिंगारी से आग में तीन दुकानें जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कूड़े की से चिंगारी से आग में तीन दुकानें जलकर राख
विज्ञापन
विज्ञापन
- दमकल टीम डेढ़ घंटे देर से पहुंची, दुकानदारों से हुई जमकर नोकझोंक
फोटो 25 एचएएमपी 15- दुकानों में लगी आग। संवाद
फोटो 25 एचएएमपी 16- जले सामान को देखता दुकानदार। संवाद
बिवांर (हमीरपुर)। बुधवार सुबह बस स्टैंड के पास स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। आग की लपटों ने बगल स्थित हार्ड वेयर व साइकिल की दुकान को भी अपनी जद में ले लिया। दमकल टीम के आग पर काबू पने अस्थायी तीनों दुकानें जलकर राख हो गईं।
लोगों ने बताया कि पास ही कूड़े का ढेर सुलग रहा था। ऑटो पार्ट्स की दुकान के सामने फैले पड़े मोबिल ऑयल से आग लग गई। वहीं, दमकल टीम के डेढ़ घंटे देरी से पहुंचने को लेकर दुकानदारों से जमकर नोकझोंक हुई। कस्बा स्थित बस स्टैंड के पास नफीस मिस्त्री की ऑटो पार्ट्स की दुकान है। बुधवार सुबह लोगों दुकान के अंदर से धुएं का गुबार देखा। लपटों ने बगल स्थित किशोरा की हार्डवेयर दुकान व प्रताप कुशवाहा की साइकिल की दुकान को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। तीनों दुकानें धू-धू कर जलने लगीं। पास लगे सबमर्सिबल पंप को चलाकर लोग बाल्टी- डिब्बा लेकर आग बुझाने के लिए दौड़े।
बुधवार सुबह छह बजे आग लगने की सूचना दमकल टीम को दी गई। डेढ़ घंटे बाद देरी से पहुंची दमकल टीम को देखकर दुकानदार आक्रोशित हो गए। इसी बात को लेकर दुकानदारों व दमकल कर्मियों में नोकझोंक हो गई। दुकानदारों का कहना रहा कि यदि समय से दमकल टीम पहुंचती तो हुए आर्थिक नुकसान को कम किया जा सकता था।
तीनों दुकानों में साठ लाख का आर्थिक नुकसान
आगजनी की घटना के बाद राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर हुए आर्थिक नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान ऑटो पार्ट्स दुकान के संचालक नफीस मिस्त्री ने आगजनी में 30 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान होना बताया। वहीं, हार्डवेयर संचालक किशोरा ने करीब 19 लाख के सामान जलकर राख होने की बात कही, जबकि साइकिल दुकान संचालक ने 11 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान होना बताया। लेखपाल संदीप यादव ने अग्निकांड पीड़ित दुकानदारों से नुकसान की सूची लेकर मुआवजा स्वीकृत के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दिया।
Trending Videos