{"_id":"6a285ec5b6ecbbd339088ea4","slug":"29-pregnant-women-examined-on-maternity-campaign-day-auraiya-news-c-211-1-aur1024-146285-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मातृत्व अभियान दिवस पर 29 गर्भवतियों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मातृत्व अभियान दिवस पर 29 गर्भवतियों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो -03- गर्भवती महिला को फल भेंट करते सीएमएस। स्रोत:कर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिबियापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 50 शैय्या के मातृ विंग के हॉल में मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 29 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें चिकित्सकों ने परामर्श दिया।
शिविर में आईं महिलाओं का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, वजन और पेट की जांच समेत अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए। डॉ. रश्मि यादव ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से जांच कराना बेहद जरूरी है। इससे मां और गर्भ में पल रहे शिशु, दोनों के स्वास्थ्य की सटीक जानकारी मिलती है। इससे किसी भी संभावित जटिलता का समय रहते पता लगाया जा सकता है।
डॉ. काजल ने बदलते मौसम को देखते हुए गर्भवतियों को विशेष सावधानी बरतनी की सलाह दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं तेज धूप में निकलने से बचें और शरीर में पानी की कमी न होने देने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे
औरैया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला संयुक्त चिकित्सालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्ष पहले मातृत्व स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए की थी।
सीएमएस अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए महीने में चार दिन मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जाती है, इससे उन्हें समय पर उचित इलाज मिल सके। योजना के 10 साल पूरे होने पर अस्पताल में कार्यक्रम किया गया। इस दौरान चेकअप कराने आईं 20 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करते हुए उनका परीक्षण किया गया। इस मौके पर डॉ. विनोद, डाॅ. भूपेंद्र व डॉ. रीवा के अलावा अन्य स्टाफ मौजूद रहा।