{"_id":"6a285e1bb085a590ff031534","slug":"synonyms-of-forest-made-things-confusing-maths-easy-auraiya-news-c-211-1-aur1006-146298-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जंगल के पर्यायवाची शब्द ने उलझाया, गणित आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जंगल के पर्यायवाची शब्द ने उलझाया, गणित आसान
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो-12 - दिबियापुर कस्बा के फफूंद रोड पर केंद्र के बाहर लगा जाम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया। जिलेभर के 10 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को दूसरे दिन भी दो पालियों में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के अनुसार दूसरे दिन इतिहास के प्रश्न उलझाने वाले रहे, गणित के सवाल आसान रहे। वहीं जंगल के पर्यायवाची शब्द को लेकर अभ्यर्थी उलझे रहे।
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर अजीतमल, औरैया, मुरादगंज, दिबियापुर में कुल 10 केंद्रों पर मंगलवार को काफी गहमागहमी का माहौल रहा। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से से लेकर शाम तक काफी भीड़भाड़ रही। केंद्रों के बाहर सुरक्षाकर्मियाें ने बारी-बारी से गहन चेकिंग की, इसके बाद अभ्यर्थी केंद्र में दाखिल हुए।
परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थी एक-दूसरे का प्रश्न पत्र और ओएमआर सीट मिलाते दिखाई दिए। किसी ने कहा कि इतिहास के प्रश्नों ने उलझा दिया तो किसी ने गणित आसान होने की बात कही। प्रश्न पत्र में कुछ मुहावरे और पर्यायवाची शब्द भी आए। पेपर में अभ्यर्थियों से जंगल का पर्यायवाची शब्द पूछा किया। जिसने सभी को काफी उलझाया। बुधवार को 8640 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
-- -
रोडवेज बस में नहीं मिली जगह
परीक्षा छूटने के बाद सड़कों पर जाम की स्थिति भी बनी। रोडवेज से लेकर अन्य मार्गों और रेलवे स्टेशन पर अच्छी खासी भीड़भाड़ रही। कानपुर से औरैया की तरफ आने वाली लगभग बसों में अभ्यर्थियों की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पैर रखना मुश्किल हो गया था। इसके चलते नई सवारियों को बिठाया भी नहीं जा रहा था। शाम के समय इटावा से कानपुर की तरफ जाने वाले हाईवे में इंडियन ऑयल चौकी के पास खड़े यात्री हाथ देते रहे लेकिन बस नहीं रुकी।
--
जूते उतरवाए गए, बालों में फेरा हाथ
स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्रों का जायजा लेते रहे। कंट्रोल रूम से प्रत्येक कक्ष और केंद्र पर नजर रखी गई। बायोमीट्रिक सत्यापन के दौरान जूतों को भी उतरवाया गया और बालों में हाथ फेर कर चेक किया। सुबह और दोपहर की पाली में किसी तरह अव्यवस्था सामने नहीं आई। चेकिंग के दौरान सभी केंद्राें में अभ्यर्थियों की गहन चेकिंग के दौरान मेटल डिटेक्टर से भी जांच की गई।
-- -- -- -
बोले अभ्यर्थी-पेपर मिलाजुला रहा
उरई से दिबियापुर में एक केंद्र पर परीक्षा देने आए थे। इतिहास के दिनांक विशेष के प्रश्न कठिन रहे हैं। काफी हद तक पेपर अच्छा गया है। पेपर मिलाजुला रहा।
-संतोष
जालौन जनपद के कोंच से परीक्षा देने के लिए दिबियापुर के एक केंद्र पर आए थे। पेपर में गणित के प्रश्न आसान रहे हैं। कुछ हद तक जीएस कठिन आई है। मुहावरे भी कठिन थे।
-रजा
-- -- -
दूसरे दिन 1950 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को 10 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इस परीक्षा के लिए सुबह की पाली में 4320 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3316 ने परीक्षा दी। इसी तरह दोपहर की पाली में 4320 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3374 ने परीक्षा दी। दोनों ही पालियों में कुल पंजीकृत 8640 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 6790 उपस्थित रहे। जबकि 1950 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
-- -- -
10 केंद्रों पर दूसरे दिन दो पालियों में विधिवत परीक्षा संपन्न हुई है। किसी तरह की अव्यवस्था सामने नहीं आई है। कुल पंजीकृत 8640 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 6790 ने परीक्षा दी है।-प्रदीप कुमार मौर्या, डीआईओएस
-- -- --