सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lalman Eleven dominates the night tournament

Auraiya News: नाइट टूर्नामेंट में लालमन इलेवन का दबदबा

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 10 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Lalman Eleven dominates the night tournament
फोटो-19- मैच के दौरान शार्ट लगाते ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
अजीतमल। हजरतपुर काजीपुर में नीरज राजपूत की स्मृति में आयोजित राज क्रिकेट क्लब टेनिस बॉल नाइट टूर्नामेंट में सोमवार देर रात तीन मैच खेले गए।

टूर्नामेंट में लालमन इलेवन ने लगातार दो मैच जीतकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। वहीं हंसे पुरवा ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
क्रिकेट मैच के पहले मुकाबले में अमित इलेवन के कप्तान अमित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लालू, अभिषेक, परवेज, हर्षित और चंदन के योगदान से टीम ने 109 रन बनाए और हंसे पुरवा के सामने 110 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में कप्तान सौरव राजपूत के नेतृत्व में उतरी हंसे पुरवा की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए नंदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में धर्मपुरा के कप्तान चंदन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी लालमन इलेवन की टीम ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए 189 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मुजम्मिल ने 13 गेंदों में 48 रन व सत्यम ने 12 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। जवाब में धर्मपुरा की पूरी टीम 94 रन पर सिमट गई और लालमन इलेवन ने 95 रन से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के दौरान मुजम्मिल, सत्यम और अनूप ने लगातार तीन-तीन छक्के लगाने की उपलब्धि हासिल की। आयोजन समिति ने उन्हें सम्मानित किया। वहीं एमबीए कपड़ेवाला बाबरपुर और महादेव मोबाइल्स बाबरपुर की ओर से उपहार दिए गए। तीसरे मुकाबले में लालमन इलेवन के कप्तान लालमन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित ओवरों में 93 रन बनाए और मोहारी इलेवन के सामने 94 रन का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहारी इलेवन की टीम के कप्तान अमन शुक्ला के नेतृत्व में मात्र 47 रन ही बना सकी। ऐसे में लालमन इलेवन ने 46 रन से जीत दर्ज कर ली। शानदार प्रदर्शन के लिए आरव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टूर्नामेंट के संयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिदिन रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं, इससे क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed