{"_id":"69f257d9a2a77e10aa03a6fc","slug":"a-tractor-trolley-loaded-with-straw-overturned-but-the-driver-survived-auraiya-news-c-211-1-aur1009-143950-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक बचा
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। तिर्वा मार्ग पर बुधवार को भूसे से लदी एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। फिलहाल हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ। बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटा दिया गया।
दिबियापुर से भूसा लादकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तिर्वा की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन डॉ. वर्मा क्लीनिक के पास पहुंचा, सड़क पर बने गहरे गड्ढे में आने से उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली पलट गई। हालांकि ट्रैक्टर चला रहा चालक बच गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सड़क पर फैला भूसा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया।
इसी स्थान पर चार दिन पहले भी भूसे से लदी एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसों का कारण ओवरलोडिंग और सड़क पर बने गहरे गड्ढे हैं। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वाहन व भूसे को सड़क से हटा दिया गया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।
Trending Videos