{"_id":"69f2597cffc7206265090bf9","slug":"two-teenage-girls-who-went-to-the-farm-fell-into-a-well-and-were-rescued-after-three-hours-auraiya-news-c-211-1-ka11004-143987-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खेत गईं दो किशोरियां कुएं में गिरीं, तीन घंटे बाद निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खेत गईं दो किशोरियां कुएं में गिरीं, तीन घंटे बाद निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। थाना क्षेत्र के गांव जीवा सिरसानी में बुधवार दोपहर खेतों की ओर गईं दो किशोरियां गांव के बाहर स्थित गहरे कुएं में गिर गईं।
करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों सीएचसी ले जाया गया।
गांव जीवा सिरसानी निवासी सुहाना पुत्री मनोज (16) और नन्हीं पुत्री मनोज (15) दोपहर करीब दो बजे गांव के बाहर खेतों की ओर गईं थीं। इसी दौरान ब्रह्मदेव थान के पास स्थित एक पुराने गहरे कुएं के पास तेज हवा का झोंका आने से संतुलन बिगड़ गया और दोनों कुएं में जा गिरीं। कुएं में मात्र लगभग तीन फुट पानी था, जिससे उनकी जान बच गई। दोनों मदद के लिए चिल्लाती रहीं लेकिन सुनसान क्षेत्र होने के कारण उनकी आवाज किसी तक नहीं पहुंच सकी।
शाम करीब पांच बजे गांव बराऊ के कुछ ग्रामीण बकरियां चराते हुए वहां पहुंचे। उन्होंने कुएं से आवाज सुनकर अंदर झांका तो परिजन और सहार पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि दोनों बहनों को बाहर निकलवाकर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों अब खतरे से बाहर हैं।
Trending Videos