सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Islamia winner in volleyball

Auraiya News: वॉलीबॉल में इस्लामिया विजेता

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 30 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Islamia winner in volleyball
फोटो-1-वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रदर्शन करतीं महिला खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
बिधूना। कस्बे के रैपिड ग्लोबल स्कूल में जिला ओलंपिक संघ के तहत अस्मिता खेलो इंडिया के बैनर तले एक दिवसीय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
Trending Videos

मुकाबला एमए इस्लामिया इंटर कॉलेज और रैपिड ग्लोबल स्कूल के बीच खेला गया। इसमें एमए इस्लामिया की बालिकाओं ने 21-13 के अंतर से चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आयोजन में तहसील क्षेत्र की छह टीमों एमए इस्लामिया इंटर कॉलेज, रैपिड ग्लोबल स्कूल, इनफिनिटी ताइक्वांडो एकेडमी, कटैया बढ़िन स्टेडियम, एमएलडी सहार व ब्राइट माइंड स्कूल बिधूना ने हिस्सा लिया। इनमें इस्लामिया इंटर कॉलेज व रैपिड ग्लोबल स्कूल के अलावा बाकी चार टीमों ने भी मैदान पर कड़ा संघर्ष किया, हालांकि वे फाइनल तक का सफर तय नहीं कर सकीं। शानदार प्रदर्शन के लिए मनीषा को वुमन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। रैपिड ग्लोबल स्कूल उप विजेता रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम गरिमा सोनकिया ने किया। उन्होंने कहा कि बेटियां पढ़ाई के साथ-साथ अब खेलकूद में भी आगे निकल कर आ रही हैं। आयोजक कमेटी द्वारा विजेता व उपविजेता टीमों के साथ-साथ अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शील्ड और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मैच के दौरान निर्णायक की भूमिका श्याम तिवारी, सीटू चंदेल, रविंद्र सिंह और शिखर दीक्षित ने निभाई।
इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ महासचिव मनीष मिश्रा, दीप्ती कमल राठौर, रविंद्र राजपूत, राहुल गुप्ता, डॉ. मुकुल यादव, शशांक पाल, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, शिवम चौहान और मनोज भदौरिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed