{"_id":"69f2665314029f37330cbc0b","slug":"nodal-officer-inspected-the-construction-of-mini-stadium-auraiya-news-c-224-1-ori1005-143628-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मिनी स्टेडियम निर्माण का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मिनी स्टेडियम निर्माण का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राजकीय इंटर कॉलेज उरई में निर्माणाधीन इंडोर मिनी स्टेडियम का नोडल अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
करीब 4.92 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस स्टेडियम में बैडमिंटन व टेबल टेनिस हॉल, चेंजिंग रूम, प्रशासनिक कक्ष सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। परियोजना 9 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई है और वर्तमान में लगभग 42 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जिस पर अब तक 1.80 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
नोडल अधिकारी ने कार्य में तेजी लाते हुए इसे तय समयसीमा में पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
Trending Videos