सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In the case of bookies caught, action can also be taken against the landlord.

Auraiya News: पकड़े गए सट्टेबाजों के मामले में मकान मालिक पर भी हो सकती है कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 30 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
In the case of bookies caught, action can also be taken against the landlord.
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला बनारसीदास में दो दिन पहले पकड़े गए बड़े सट्टा गिरोह के मामले में पुलिस ने मकान मालिक की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

बताया जा रहा है कि जल्द मकान मालिक पर कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस अब सटोरियों और मकान मालिक के बीच के रिश्तों की बारीकी की जांच कर रही है।

कोतवाली पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर मोहल्ला बनारसीदास में 26 अप्रैल को छापे मारी की थी। यहां तुर्कीपुर निवासी पिंटू यादव के मकान में बड़े स्तर पर सट्टा खिलाया जा रहा था। इस मकान को आरोपी दीपचंद्र ने किराए पर लिया था लेकिन पुलिस की जांच में यह बात सामने आ रही है कि रिहायशी इलाके में इतने बड़े पैमाने पर हो रही संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मकान मालिक को भी हो सकती थी।



इस छापे मारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें जालौन जिले के 13 लोग योगेश, सुघर सिंह, सोनू, संतोष कुमार, अमरनाथ, प्रहलाद सिंह, बृजेश, दीपचंद्र, पंकज, संजय राठौर, अंकित कुमार, मुकेश और कृष्णा शामिल थे। इनके साथ औरैया शहर के नासिर और समीर को भी दबोचा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कीपैड समेत 17 मोबाइल फोन बरामद किए थे। जांच में बैंक खातों में जमा तीन लाख रुपये भी फ्रीज किए गए थे। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। अगर मकान मालिक की भूमिका संदिग्ध मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed