{"_id":"69bc402189b35891bd0c8bd4","slug":"a-truck-carrying-false-ceiling-overturned-on-the-highway-leaving-vehicles-stranded-for-hours-auraiya-news-c-211-1-ka11004-141575-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हाईवे पर पलटा फॉल सीलिंग लदा ट्रक, घंटों रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हाईवे पर पलटा फॉल सीलिंग लदा ट्रक, घंटों रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
ट्रक पलटने के बाद हाईवे पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-इटावा नेशनल हाईवे पर तेजपुर गांव के पास बृहस्पतिवार देर शाम को फॉल सीलिंग का सामान लेकर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि ट्रक और उसमें लदा लाखों का सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के मुताबिक कानपुर की ओर से फॉल सीलिंग का सामान लेकर एक ट्रक इटावा की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के तेजपुर गांव के समीप पहुंचा, तभी चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए हाईवे के किनारे से वाहनों का आवागमन शुरू करवाया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। क्रेन की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद पलटे ट्रक को हाईवे से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस अब ट्रक के नंबर के आधार पर चालक की तलाश में जुटी है। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और यातायात बहाल कर दिया गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Trending Videos