सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Accused of snatching jewelry after ramming into bike riders

Auraiya News: बाइक सवारों पर टक्कर मारकर आभूषण छीनने का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of snatching jewelry after ramming into bike riders
विज्ञापन
- पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर, पुलिस ने बताया वाहन टकराने का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखारी (महोबा)। रिवई-कबरई मार्ग पर बाइक सवार तीन युवकों ने दूसरी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। आरोप है कि बाइक सवार महिला के गले से मंगलसूत्र व चांदी का कमरबंद छीनकर भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच जांच की। पुलिस ने लूट की घटना से इनकार करते हुए वाहनों के टकराने से विवाद होने का मामला बताया है।
कोतवाली चरखारी के बमरारा गांव निवासी शत्रुघन प्रजापति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपनी भाभी रोशनी को उसके मायके उमरी, हमीरपुर से लेकर दोपहर के समय बाइक से घर आ रहा था। तभी उप मंडी रिवई से पहले बाइक सवार तीन युवकों ने पीछे से टक्कर मारकर उसकी बाइक गिरा दी। आरोप लगाया कि सड़क पर गिरने पर आरोपी उसकी भाभी का नौ ग्राम सोने का मंगलसूत्र और चांदी का कमरबंद ले गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंच जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने लूट की घटना से इनकार किया है। उनका कहना है कि बाइकें टकराने से देवर-भाभी गिरे। जेवर छीने जाने जैसी बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed