Auraiya: मायके आई नवविवाहिता की करंट से मौत, बक्से में उतरे बिजली के झटके ने ली जान, परिवार में मचा कोहराम
Auraiya News: गौहानी खुर्द में मायके आई 19 वर्षीय नवविवाहिता की करंट लगने से मौत हो गई। फ्रिज का खुला तार लोहे के बक्से से छू गया था, जिसे छूते ही विवाहिता को जोरदार झटका लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव गौहानी खुर्द में बुधवार दोपहर मायके आई एक 19 वर्षीय नवविवाहिता करंट की चपेट में आने से झुलस गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव गौहानी खुर्द निवासी सुशील कुमार ने अपनी 19 वर्षीय बेटी सेजल की शादी बीते वर्ष कानपुर देहात स्थित मंगलपुर थाना क्षेत्र के गांव हरपुरा निवासी संजय सविता के साथ की थी। सेजल कुछ दिन पहले ही अपने मायके आई हुई थी। बुधवार दोपहर वह घर में रखे एक लोहे के बक्से से कुछ सामान निकाल रही थी। इसी दौरान बक्से के पास ही रखी फ्रिज के कनेक्शन का खुला तार बक्से से छू गया।
परिजन ने सेजल को जमीन पर पड़ा देखा
इससे पूरे बक्से में करंट दौड़ गया। जैसे ही सेजल ने बक्से को छुआ, वह करंट की चपेट में आकर अचेत हो गई। काफी देर तक जब हलचल नहीं हुई, तो परिजन ने सेजल को जमीन पर पड़ा देखा। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतका के ससुराल पक्ष को भी हादसे की सूचना दे दी है। कोतवाल रमेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।