Auraiya: संदिग्ध हालात में खेत में मिला युवक का शव, परिजनों का आरोप- मारपीट के बाद की गई हत्या, जांच शुरू
Auraiya News: पातेपुर गांव में अनंत सिंह उर्फ कल्लू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला। परिजनों ने पूर्व में हुए विवाद के चलते हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पातेपुर में बुधवार को एक युवक का शव गांव के बाहर खेत में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। परिजन ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच परिजन से घटना के बारे में पूछताछ की। कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
गांव पातेपुर निवासी अनंत सिंह उर्फ कल्लू राजावत (35) का शव सुबह गांव के बाहर खेत में मिला। सुबह वहां से निकले लोगों ने उसका शव देख परिजन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव देख बिलख पड़े। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की। परिजन के अनुसार, युवक के साथ मंगलवार रात मारपीट कर अधमार कर दिया गया था।
विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट
इससे बाद उसका शव खेत में पड़ा मिला। घटना के बाद से मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार शाम कल्लू का पड़ोसी गांव के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बताया जा रहा है कि इस झगड़े के बाद कल्लू अपने घर लौट आया था, लेकिन देर रात वह घर से निकल गया था। कोतवाली पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों से मिली मारपीट की जानकारी के आधार पर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।