Kanpur: पांडु नदी का बांध बना ‘मौत का कुआं’, रील-सेल्फी के चक्कर में जानलेवा स्टंटबाजी, सुरक्षा के नहीं इंतजाम
Kanpur News: भौंती खेड़ा क्षेत्र में पांडु नदी पर बना छोटा बांध युवाओं के लिए मौत का कुआं बनता जा रहा है। रील और सेल्फी बनाने के लिए युवा यहां जानलेवा स्टंटबाजी कर रहे हैं, जबकि सुरक्षा के नाम पर कोई इंतजाम नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में सोशल मीडिया पर वायरल होने की सनक युवाओं पर किस कदर हावी है। इसकी बानगी पांडु नदी पर बने छोटे से बांध पर देखी जा सकती है। कभी शांति और सुकून का केंद्र रहा यह बांध अब मौत का कुआं बनता जा रहा है। यहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में युवा जानलेवा स्टंट करने और सेल्फी लेने के लिए जुट रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फॉलोअर्स और लाइक्स पाने की अंधी दौड़ में युवा अपनी जान की परवाह भी नहीं कर रहे हैं। पांडु नदी के इस बांध पर खतरनाक तरीके से छलांग लगाना, पानी की तेज धार में स्टंटबाजी करना और जोखिम भरी सेल्फी लेना यहां के युवाओं का शौक बन गया है।
कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवा पानी की गहराई और बहाव को नजरअंदाज कर ऊंचे बांधों से जानलेवा स्टंट करते हैं, जिससे किसी भी वक्त कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नदी तट पर न तो कोई बैरिकेडिं है और न ही किसी भी प्रकार की निगरानी का प्रबंध।
चेतावनी बोर्ड या सतर्कता का इंतजाम भी नहीं
गर्मी के दिनों में यहां युवाओं की भीड़ अनियंत्रित हो जाती है, लेकिन प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई चेतावनी बोर्ड या सतर्कता का इंतजाम नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम नहीं किए, तो यह बांध किसी बड़े हादसे का गवाह बन सकता है।