{"_id":"6a3194493f110bc88d04f714","slug":"father-beats-daughter-and-throws-her-into-patna-canal-after-labeling-her-a-kinnar-2026-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जाको राखे साइयां...: बेटी को किन्नर बता पिता ने पीटकर पटना नहर में फेंका, ऐसे बची किशोरी की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाको राखे साइयां...: बेटी को किन्नर बता पिता ने पीटकर पटना नहर में फेंका, ऐसे बची किशोरी की जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
सार
Auraiya News: बिधूना में बुआ के घर जाते समय बडेराहार और बूंचपुर के बीच वारदात अंजाम दिया। पुलिस घरेलू विवाद का मामला बता रही।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सहार थाना बेला क्षेत्र में एक पिता ने 14 वर्षीय बेटी को किन्नर बताते हुए बेरहमी से पिटाई करने के बाद पटना नहर में फेंक दिया। पानी कम होने से लहूलुहान हालत में किसी तरह बाहर आई किशोरी को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला घरेलू विवाद का सामने आया है। पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कानपुर देहात स्थित कोतवाली शिवली क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता उसे बिधूना स्थित उसकी बुआ के घर छोड़ने के लिए स्कूटी से लेकर निकले थे। पीड़िता का आरोप है कि रास्ते में बडेराहार और बूंचपुर गांव के बीच सन्नाटा देखकर पिता ने स्कूटी रोकी और उसको बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे नहर में फेंककर भाग गए। नहर में पानी कम होने से वह बाहर निकल आई। सड़क किनारे उसे लहूलुहान और बदहवास हालत में देखकर राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

इसके बाद बेला थाना प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी और पुरवा सुजान चौकी प्रभारी संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और किशोरी को सीएचसी ले गए। डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी की दाहिनी आंख और पूरे शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया गया है। इधर, पुलिस ने दबिश देकर पिता को हिरासत में ले लिया।
छोटी बहन को गलत रास्ते पर ले जाना चाहती थी - पिता
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसकी बेटी अपनी छोटी बहन को गलत रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर रही थी। आरोपी के अनुसार उसने अपनी बड़ी बेटी को कई बार समझाया था लेकिन वह नहीं मानी। इससे आक्रोशित होकर उसने बेटी की बेरहमी से पिटाई कर नहर में फेंक दिया था। पिता ने बेटी पर किन्नर होने आरोप लगाया है।

किशोरी की हालत अभी स्थिर है। प्राथमिक पूछताछ के बाद पिता को हिरासत में ले लिया गया है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। - पी पुनीत मिश्रा, सीओ बिधूना