सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Schools reopened; on the first day, while children were present, teachers were missing.

Auraiya News: स्कूल खुले, पहले दिन बच्चे तो कहीं शिक्षक नदारद

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 17 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Schools reopened; on the first day, while children were present, teachers were missing.
फोटो-10- मनसुखपुर स्कूल में बैठे बच्चे। संवाद
विज्ञापन
औरैया। जिले के 1265 परिषदीय स्कूलों मंगलवार को ग्रीष्मावकाश के बाद पहली बार खुले। यहां किसी स्कूल में छात्र संख्या शून्य रही तो किसी स्कूल में शिक्षक भी नदारद रहे। ऐसे में पहली दिन की पाठशाला का दृश्य सुधारों तक सीमित रही।


इस दौरान शिक्षक छात्रों के अभिभावकों से संपर्क करते नजर आए। संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में जिलेभर के स्कूलों का हाल एक जैसा ही देखने को मिला। ज्यादातर स्कूलों में छात्र संख्या पंजीकरण के मुकाबले काफी कम रही। बीएसए कार्यालय व बीआरसी से भी इस संबंध में प्रधानाध्यापकों से जानकारी ली जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस-1

अयाना क्षेत्र के स्कूलों में नहीं आए

प्राथमिक विद्यालय अयाना में मंगलवार को प्रधानाध्यापक अमित प्रकाश परिसर की सफाई करते नजर आए। सहायक अध्यापक व शिक्षामित्र मिले लेकिन यहां पर एक भी छात्र नहीं मिला। प्रधानाध्यापक अमित प्रकाश ने बताया कि स्कूल में 79 बच्चे पंजीकृत हैं। पहले दिन एक भी बच्चा पढ़ने नहीं आया।
विज्ञापन

वहीं प्राथमिक विद्यालय मनसुखपुर में प्रधानाध्यापक मधुबाला परिसर की सफाई करवाती मिलीं। सहायक अध्यापक प्रियंका सिंह व शिक्षामित्र विमलेश कुमारी नहीं मिलीं। प्रधानाध्यापक मधुबाला ने बताया कि स्कूल में 56 छात्र पंजीकृत हैं। पहले दिन महज छह छात्र स्कूल आए है। स्कूल न आने वालीं सहायक अध्यापक व शिक्षामित्र की सूचना बीएसए कार्यालय भेज दी गई है।


केस-02

पंजीकरण 104 का, छात्र आए पांच

दिबियापुर कस्बा के बेला रोड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कुल पंजीकृत छात्र 104 है। गर्मी की छुट्टी खत्म होने के बाद मंगलवार को महज पांच बच्चे ही स्कूल पहुंचे। प्रधानाध्यापक शकील अफरोज ने बताया कि पांच छात्र स्कूल आए हैं। स्कूल में तीन शिक्षक व तीन अनुदेशक हैं। इसमें तीन अनुदेशक जनगणना ड्यूटी में है। तीन शिक्षक मौजूद मिले। शिक्षक अभिभावकों से फोन पर संपर्क करते नजर आए।



केस-3

एक भी छात्र नहीं पहुंचा स्कूल

ककोर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कुल 29 छात्रों का पंजीकरण है। बावजूद मंगलवार को एक भी छात्र स्कूल नहीं पहुंचा। स्कूल परिसर में जहां बच्चों की चहल-पहल दिखाई देनी चाहिए थी, वहां सन्नाटा पसरा रहा।



केस-4

46 पंजीकृत, पहुंचे महज 16 बच्चे

अजीतमल के मोहल्ला गांधी नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय सराय अमिलिया में पहले दिन शिक्षक व शिक्षा मित्र सभी उपस्थित मिले। यहां अंकित छात्र संख्या 46 के सापेक्ष छात्र महज 16 ही उपस्थित मिले। आने वालों छात्रों को टीका लगाकर उनका स्वागत किया गया। परिसर के बाहर गंदगी देखने को मिली। प्रधानाध्यापक पवन कुमार ने बताया कि बाउंड्रीवॉल न होने के चलते परिसर में गंदगी रहती है। नगर पंचायत को सफाई कर्मचारी भेजने की मांग की गई है। पहले दिन छात्र संख्या कम रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले छात्रों को तिलक भी लगाया गया।

---

पहले दिन के चलते छात्र संख्या कम रही है। शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क करने को कहा गया है। प्रधानाध्यापकों से लगातार इस संबंध में फीडबैक लिया जा रहा है। जहां जो शिक्षक नहीं पहुंचे, उससे जवाब लिया जाएगा।

-संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

फोटो-10- मनसुखपुर स्कूल में बैठे बच्चे। संवाद

फोटो-10- मनसुखपुर स्कूल में बैठे बच्चे। संवाद

फोटो-10- मनसुखपुर स्कूल में बैठे बच्चे। संवाद

फोटो-10- मनसुखपुर स्कूल में बैठे बच्चे। संवाद

फोटो-10- मनसुखपुर स्कूल में बैठे बच्चे। संवाद

फोटो-10- मनसुखपुर स्कूल में बैठे बच्चे। संवाद

फोटो-10- मनसुखपुर स्कूल में बैठे बच्चे। संवाद

फोटो-10- मनसुखपुर स्कूल में बैठे बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed