सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Amrit Sarovar could not be built in Harchandpur even after three years

Auraiya News: हरचंदपुर में तीन साल बाद भी नहीं बन सका अमृत सरोवर

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 28 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar could not be built in Harchandpur even after three years
फोटो-31- हरचंदपुर में इस जमीन पर बनना था अमृत सरोवर, ऊबड़खाबड़ जमीन पर उगी है झाड़ियां। संवाद - फोटो : सड़क हादसे के बाद जलता डीसीएम व ट्रेलर।
विज्ञापन
दिबियापुर। साल 2023 में अमृत सरोवर योजना के तहत जनपद के 97 तालाबों को संवारने की योजना बनाई गई। लाखों का बजट भी जुटाया गया।
Trending Videos

ज्यादातर पंचायतों में अमृत सरोवर बन गए लेकिन यह काम जिले की बड़ी पंचायतों में शुमार हरचंदपुर में तीन साल बाद भी नहीं हो सका है। अछल्दा ब्लॉक की इस पंचायत में अधूरी पड़ी अमृत सरोवर योजना सरकारी सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहा है। अछल्दा ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरचंदपुर जनपद की बड़ी पंचायतों में है।
यहां पर साल 2023 में अमृत सरोवर योजना के तहत सराय पुख्ता रोड किनारे तालाब को संवारने के लिए 27 लाख का खाका तैयार किया गया था। जिला प्रशासन की ओर से बनाई गई कार्ययोजना में इसे अहम जगह दिया गया था। यह तालाब बंबा से सटा हुआ है। भीषण गर्मी के दिनों में यहां पर बंबे के जरिए पानी का पर्याप्त भराव भी हो सकता है लेकिन यह प्रयास पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के शुरुआती दौर में यहां पर मनरेगा के जरिए करीब पांच लाख की लागत से श्रमिकों से इस तालाब की खोदाई कराई गई। इसके बाद इस तालाब से निगाहें हटा ली गईं। यही वजह है कि यहां पर तीन साल बाद भी ऊबड़-खाबड़ जमीन पड़ी हुई है।
यहां पर झाड़ियां खड़ी हो गई हैं। तालाब का नामोनिशान तक नहीं है। 27 लाख की यह परियोजना तीन सालों से ठंडे बस्ते में है। कागजों में सिमटी रह गई इस परियोजना पर अधिकारियों की निगाहें हट चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed