सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Apply for an interest-free loan to a micro company

Auraiya News: सूक्ष्म कंपनी में ब्याज मुक्त ऋण के लिए आवेदन करें

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 28 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Apply for an interest-free loan to a micro company
विज्ञापन
औरैया। उपायुक्त जिला उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए ब्याज मुक्त स्कीम में आवेदन मांगे गए हैं।
Trending Videos

प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित सूक्ष्म लघु व मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत यह लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत स्वरोजगार मिशन के जरिए 10 वर्षों में 10 लाख सूक्ष्म इकाइयों को स्थापित किया जाना है।
योजना के तहत परियोजना लागत का 10 प्रतिशत टर्म लोन के रूप में अनिवार्य होगा। ऋण में भूमिका क्रय सम्मिलित नहीं होगी। सामान्य वर्ग के लिए 15 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 प्रतिशत, अनुसूचित जाति, दिव्यांगजन के लिए 10 प्रतिशत का अंशदान जमा कराना होगा। परियोजना लागत का पांच लाख या जो भी कम हो, 10 प्रतिशत मार्जिन मनी (सब्सिडी) के रूप में देय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि ऋण के शत-प्रतिशत ब्याज का उपादान वित्त पोषण की तिथि से अगले चार वर्षों तक देय होगा। ब्याज उपादान त्रैमासिक आधार पर देय होगा। योजना का लाभ पाने के लिए 21 से 40 वर्ष की आयु तय की गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन https://msme.up.gov.in की वेबसाइट पर किया जा सकता है। यह जानकारी विभाग की तरफ से दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed