सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Somewhere the school was found locked, somewhere the staff was found missing after signing

Auraiya News: कहीं स्कूल पर मिला ताला, कहीं हस्ताक्षर कर गायब मिला स्टाफ

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 28 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the school was found locked, somewhere the staff was found missing after signing
विज्ञापन
औरैया। डायट प्राचार्य गंगा सिंह राजपूत के निर्देश पर अलग-अलग दिनों में प्रवक्ताओं ने स्कूलों का निरीक्षण किया तो प्राथमिक विद्यालय क्योंटरा में जहां ताला लटका मिला तो वहीं सहार के प्राथमिक विद्यालय गौरी राम प्रसाद में स्टाफ हस्ताक्षर कर चला गया था। अन्य स्कूलों में भी हालात खराब मिले।
Trending Videos

सोमवार को डायट प्राचार्य ने ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र भेजा है। अलग-अलग दिनों में क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का प्रवक्ताओं ने निरीक्षण किया। 25 अप्रैल को निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय क्योंटरा में सुबह साढ़े आठ बजे ताला लटका मिला। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में तीन शिक्षक व एक शिक्षामित्र हैं, जो कभी समय से नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी बताया कि प्रधानाध्यापिका अनुज कुमारी, सहायक अध्यापक अमित और शिक्षामित्र अनुज शुक्ला कभी कभार 11 बजे आते हैं और 12 बजे विद्यालय बंद कर चले जाते हैं। वहीं 22 अप्रैल को सहार के प्राथमिक विद्यालय गौरी रामप्रसाद में निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका दयाल प्यारी और सहायक अध्यापिका प्रिया गुप्ता के रजिस्टर में हस्ताक्षर तो थे लेकिन दोनों मौजूद नहीं थीं। शिक्षामित्र सीमा देवी अनुपस्थित थीं।
इसी विद्यालय में विलय हुए प्राथमिक विद्यालय मड़ैया हरी सिंह में तैनात दो शिक्षक और दो शिक्षामित्रों में से भी कोई उपस्थित नहीं था। विद्यालय में केवल चार बच्चे मौजूद थे। दोनों निरीक्षण के आधार पर डायट प्राचार्य ने शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र भेजा है। साथ ही डीएम को भी इसकी रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed