पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Canals have run dry; paddy transplantation is being done using submersible pumps.

Auraiya News: नहरें सूखीं, सबमर्सिबल से कर रहे धान की रोपाई

Mon, 06 Jul 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 06 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Canals have run dry; paddy transplantation is being done using submersible pumps.
फोटो-30- सूखा पड़ा चिरकुआ-रतनपुर रजबहा। संवाद
बिधूना। बारिश की बेरुखी व नहरों में पानी न होने से किसान परेशान हैं। ऐसे में किसानों ने अतिरिक्त आर्थिक बोझ सहते हुए सबमर्सिबल से धान की रोपाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नर्सरी तैयार होने और फसल लेट होने से बचाने के लिए किसान दिन-रात सबमर्सिबल चलाकर खेतों में पानी भरकर रोपाई करने में जुटे हैं।
किसानों का कहना है कि यदि समय पर बारिश हो जाती और नहरों-माइनरों में पानी छोड़ दिया जाता तो सिंचाई पर अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ता। सबमर्सिबल से सिंचाई करने में डीजल और बिजली का खर्च बढ़ रहा है। इसके बावजूद फसल की समय से रोपाई करना किसानों की मजबूरी बन गई है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि बारिश होने से खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहती है और पानी लंबे समय तक ठहरता है। इससे फसल का विकास बेहतर होता है।
----
बोले किसान-रजबहों में नहीं आया पानी
धान की रोपाई शुरू हो गई है लेकिन अभी तक न तो अच्छी बारिश हुई है और न ही रजबहों में पानी आया है। ऐसे में सबमर्सिबल के सहारे रोपाई की जा रही है। -मनोज कुमार यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि चिरकुआ व रतनपुर समायन रजबहा में समय से पानी पहुंच जाता तो किसानों को काफी राहत मिलती। रजबहा में पानी नहीं आया है और न बारिश हो रही है। ऐसे में धान की फसल लेट हो रही है। -सुदीप सिंह

फोटो-30- सूखा पड़ा चिरकुआ-रतनपुर रजबहा। संवाद

फोटो-30- सूखा पड़ा चिरकुआ-रतनपुर रजबहा। संवाद

फोटो-30- सूखा पड़ा चिरकुआ-रतनपुर रजबहा। संवाद

फोटो-30- सूखा पड़ा चिरकुआ-रतनपुर रजबहा। संवाद

फोटो-30- सूखा पड़ा चिरकुआ-रतनपुर रजबहा। संवाद

फोटो-30- सूखा पड़ा चिरकुआ-रतनपुर रजबहा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed