{"_id":"6a4aa5e88417b1cdee092df7","slug":"person-who-abetted-young-womans-suicide-remains-out-of-police-reach-auraiya-news-c-211-1-aur1024-147691-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पुलिस की पकड़ से दूर
Mon, 06 Jul 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर। युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस के हाथ पांचवें दिन भी खाली हैं। दोनों नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उनकी तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।
कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली पीड़ित मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि बेला रोड निवासी हनी उर्फ ताहिर और अंकुर ने उसकी बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसाया था। इसके बाद आरोपियों ने धोखे से युवती के अश्लील वीडियो बना लिए। इन वीडियो के बल पर आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे।
आरोप है कि दोनों ने करीब 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर भी हड़प लिए थे। आरोप था कि मुख्य आरोपी हनी युवती पर लगातार धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बना रहा था। प्रताड़ना के डर से टूट चुकी युवती ने 29 जून की सुबह आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि टीमें मुस्तैदी से जुटी हैं और जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।