पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Drizzle increases humidity; no relief from the heat.

Auraiya News: बूंदाबांदी से बढ़ी उमस, गर्मी से नहीं राहत

Mon, 06 Jul 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 06 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Drizzle increases humidity; no relief from the heat.
फोटो -41- बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव। संवाद
बिधूना। मानसून की सक्रियता के बावजूद उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। रविवार को बूंदाबांदी के बाद उमस और ज्यादा बढ़ गई।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट होने के बाद भी दिनभर तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि रविवार को यह घटकर 36 डिग्री सेल्सियस रह गया।
वहीं, न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। शनिवार देर शाम हुई बारिश के बाद लोगों को उम्मीद थी कि रविवार को मौसम सुहावना रहेगा लेकिन दिनभर तेज उमस और तपन ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब 4:30 बजे कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी और उमस कम नहीं हुई। मौसम के इस बदले मिजाज के कारण किसान भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इससे खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे के भीतर क्षेत्र में लगभग 3.5 मिमी बारिश होने की संभावना है। उधर, सीएचसी की इमरजेंसी में डायरिया, उल्टी, दस्त और पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार देर रात भी कई डायरिया पीड़ित उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे थे।
-----
मुरादगंज में 10 मिनट की बारिश से जलभराव

मुरादगंज। कस्बे में रविवार शाम तेज बारिश से गर्मी में राहत मिली। सड़कों पर जलभराव ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी। बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। घने बादलों के चलते साढ़े पांच बजे ही अंधेरा सा छा गया। वाहन लाइट जलाकर सड़कों पर चले।
पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। मौसम में आई ठंडक से जनजीवन सामान्य होने लगा। शाम को हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मुरादगंज व क्षेत्र के आसपास के लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी। हालांकि कस्बे की सड़कों पर जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed