{"_id":"6a207474d80005382a0e6169","slug":"car-collides-with-bike-brother-in-law-dies-auraiya-news-c-211-1-ka11004-146019-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, जीजा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, जीजा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेला। बेला-कानपुर मार्ग पर बुधवार शाम एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में उसकी साली गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज चल रहा है।
बिधूना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी अजय सिंह उर्फ अंजू (40) अपनी साली रूबी सेंगर के साथ कानपुर देहात के अकबरपुर से लौट रहे थे। वे अपने घर जा रहे थे। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे बेला-कानपुर मार्ग स्थित एस बी मैरिज होम के पास बेला की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक मौके से याकूबपुर की तरफ भाग निकला। सूचना मिलने पर पीआरवी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी सहार भिजवाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उन्हें चिचौली स्थित रेफर कर दिया। चिचौली के अस्पताल में इलाज के दौरान अजय सिंह ने दम तोड़ दिया। रूबी सेंगर का इलाज अभी भी जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि अज्ञात कार की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Trending Videos