{"_id":"6a210607b00daae3930f0ad2","slug":"auraiya-massive-tree-falls-in-sadar-bazaar-11000-volt-power-line-brought-down-route-blocked-2026-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: सदर बाजार में गिरा विशालकाय पेड़, 11 हजार वोल्ट की लाइन हुई ध्वस्त, रास्ता बंद होने से आवागमन भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: सदर बाजार में गिरा विशालकाय पेड़, 11 हजार वोल्ट की लाइन हुई ध्वस्त, रास्ता बंद होने से आवागमन भी ठप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार
Auraiya News: सदर बाजार में सुबह एक विशाल पेड़ 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन पर गिर गया। समय रहते लाइन कट जाने से बड़ी दुर्घटना टल गई। पेड़ के कारण यातायात ठप है और वन विभाग के देरी से पहुंचने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है।
सदर बाजार में गिरा विशालकाय पेड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
औरैया जिले में शहर के सदर बाजार में गुरुवार की सुबह एक बड़ा पेड़ अचानक से धाराशाई हो गया, जिससे बिजली की लाइन ध्वस्त हो गई। पेड़ के गिरने से बाजार के दोनों और का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। गनीमत यह रही कि उस दौरान बाजार में चहल पहल नहीं थी, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू ने बताया कि सुबह करीब छह बजे बाजार के एक व्यक्ति द्वारा फोन पर सूचना दी।
Trending Videos
बताया कि विद्युत केबल में आग लग गई है। इस पर उन्होंने विभागीय कर्मचारियों को फोन कर तुरंत लाइन को बंद कराया। बताया जैसे ही लाइन बंद हुई उसी दौरान अचानक से एक विशालकाय पेड़ 11,000 लाइन के ऊपर जा गिरा। इससे विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बताया कि यदि चंद सेकंड पहले यदि पेड़ गिरता, तो एक बड़ा हादसा होने की संभावना थी और व्यापारियों को काफी क्षति भी पहुंच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार का आवागमन पूरी तरह से बाधित है
पेड़ गिरने की सूचना पर नगर पालिका की सफाई निरीक्षक आशीष पांडे मौके पर पहुंचे और उन्होंने पेड़ को हटाए जाने के लिए प्रयास किया। मगर बात नहीं बनी। जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया यह संबंध की सूचना उनके द्वारा वन विभाग की टीम को भी दी गई थी, मगर दो घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग का कोई भी कर्मचारी वहां पर नहीं पहुंचा था। बताया कि पेड़ गिरने से सदर बाजार का आवागमन पूरी तरह से बाधित है।