सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: AC Explodes in Crusher Plant Room; Walls Crack Amidst Loud Blast—One Dead

Mahoba: क्रशर प्लांट में बने कमरे में लगा एसी फटा, तेज धमाके के साथ दीवारें चटकीं, एक की मौत, दूसरा घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 04 Jun 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Mahoba News: तेज धमाके के साथ एसी फटने से दीवारें चटक गईं और मलबा गिरा। हादसे में एक की जान चली गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

Mahoba: AC Explodes in Crusher Plant Room; Walls Crack Amidst Loud Blast—One Dead
एसी फटने से दीवारें चटकीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

थाना पनवाड़ी के गुगौरा गांव के बाहर संचालित क्रशर प्लांट में बने कमरे में लगा एसी बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे तेज धमाके के साथ फट गया। कमरे में मौजूद श्रमिक थाना कबरई के धरौन निवासी प्रखर की मौत हो गई जबकि पठानपुरा, पनवाड़ी निवासी लालाराम बुरी तरह झुलस गया। जिसे सीएचसी पनवाड़ी से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
Trending Videos


धमाका इतना तेज था कि मुनीम और कर्मचारियोंं के रुकने के लिए बने तीनों कमरोंं में दरारें आ गईं। जगह-जगह दीवार दरकने से मलबा गिर गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ रविकांत गोंड व नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा ने घटनास्थल पहुंच जांच की। भीषण गर्मी में ज्यादा देर ऐसी चलने से हीट होने के चलते फटने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed