सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Caretakers' honorarium stuck, memorandum submitted to DM

Auraiya News: केयर टेकरों का मानदेय अटका, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Caretakers' honorarium stuck, memorandum submitted to DM
फोटो-5-बैठक में मौजूद महिला केयर टेकर।संवाद
विज्ञापन
ककोर। जनपद के सामुदायिक शौचालयों में कार्यरत केयर टेकरों को समय पर मानदेय न मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस संबंध में जनसमर्थ कल्याणकारी एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में केयर टेकरों ने बैठक कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos


ककोर बुजुर्ग स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में विभिन्न ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों से आईं करीब 200 केयर टेकरों ने एकत्र होकर समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में मानदेय भुगतान में हो रही देरी और उससे उत्पन्न आर्थिक कठिनाइयों को प्रमुख मुद्दा बनाया गया। इसके बाद सभी ने डीएम डाॅ. इंद्रमणि त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपते हुए बकाया मानदेय के शीघ्र भुगतान की मांग की। संगठन का कहना है कि केयर टेकर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत लगातार शौचालयों की सफाई व रखरखाव का कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में बकाया मानदेय जारी करने, समयबद्ध भुगतान की व्यवस्था लागू करने, पीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर विनोद कुमार, देवेश कुमार, सविता, सत्यपाल, मीणा देवी, नेमा देवी, ममता, गुड्डी, पप्पी, फूलवती, तारा देवी, सोनी, आरती, कमला, कुसुमा, सुमन, आराधना शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed