{"_id":"69d6a0fd8db44e5bb301e4e6","slug":"celebrations-were-held-at-the-district-hospital-on-the-birth-of-daughters-auraiya-news-c-211-1-aur1006-142701-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जिला अस्पताल में बेटियों के जन्म पर मनाया उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जिला अस्पताल में बेटियों के जन्म पर मनाया उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो-9- केक काटकर बेटी को दिए जाते उपहार। स्रोत:प्रशासन
विज्ञापन
औरैया। शहर के 50 शैया जिला अस्पताल में बुधवार को बेटियों के जन्म पर कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर केक काटकर बेटियों को उपहार भेंट किए गए। साथ ही कन्या भ्रूण हत्या रोकने व लैंगिक समानता पर संवाद किया गया।
डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर जिलेभर में संकल्प हब फाॅर इंपावरमेंट आफ वुमेन योजना के तहत मिशन शक्ति-5.0 का 30 दिवसीय विशेष कार्यक्रम जगह-जगह आयोजित हो रहा है। बुधवार को शहर के 50 शैया जिला अस्पताल में महिला कल्याण विभाग द्वारा कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।
इसमें सीएमएस डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू सचान, डॉ. सीमा गुप्ता ने छह बेटियों का केक काटकर उत्सव मनाया। साथ ही बेबी किट व फल वितरण किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या रोकना व लैंगिक समानता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में सुभाष, महिला कल्याण विभाग से सपना देवी, पूजा पाठक, प्रियंका कुमारी, अनूप कुमार समेत माताएं व अन्य लोग मौजूद रहे।
Trending Videos