फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Checking drive at Phaphund station on the eve of August 15th.

Auraiya News: 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर फफूंद स्टेशन पर चेकिंग अभियान

Sat, 15 Aug 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 15 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Checking drive at Phaphund station on the eve of August 15th.
फफूंद। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत शुक्रवार को फफूंद रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, आरपीएफ प्रभारी नंद किशोर यादव और सीआईएसएफ के डॉग स्क्वॉड की टीम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालय की गहन जांच की। टीम ने यात्रियों के बैग चेक किए और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन


अधिकारियों ने स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी। डॉग स्क्वॉड की मदद से संवेदनशील स्थानों की भी जांच की गई। चेकिंग के दौरान यात्रियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को देने की अपील की गई।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं, इसी तरह शहर के बस स्टैंड में भी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed