फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth beaten up and bike smashed outside Munsif Court premises.

Auraiya News: मुंशिफ कोर्ट परिसर के बाहर युवक को पीटा, बाइक तोड़ी

Sat, 15 Aug 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 15 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten up and bike smashed outside Munsif Court premises.
बिधूना। मुंशिफ कोर्ट में मुकदमे की तारीख पर आए एक युवक को पीटने के बाद बाइक तोड़ दी। पीड़ित ने छह नामजद समेत 11 आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सहार थाना क्षेत्र के गांव गुलरिया पुरवा निवासी बृजभूषण ने पुलिस को बताया कि वह मुंशिफ कोर्ट बिधूना में पैरवी के लिए आए थे। आरोप है कि कोर्ट परिसर के बाहर घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और एकराय होकर पीटने करने लगे। आरोपियों ने लाठी-डंडों से उनकी बाइक में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

आरोप है कि पीड़ित से नकदी भी छीन ली। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला जमीन के पुराने विवाद से जुड़ा है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed