{"_id":"6a7f63092c67773d2d05cd08","slug":"sp-mp-expresses-displeasure-over-pending-works-under-pm-gram-sadak-yojana-auraiya-news-c-211-1-aur1006-149867-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पीएम ग्राम सड़क योजना के लंबित कार्यों को लेकर सपा सांसद ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पीएम ग्राम सड़क योजना के लंबित कार्यों को लेकर सपा सांसद ने जताई नाराजगी
Sat, 15 Aug 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
दिशा की बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि व अधिकारी। स्रोत:प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक लोकसभा क्षेत्र इटावा से सपा सांसद जितेंद्र दोहरे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें विकास कार्यों की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लंबित सड़कों के कार्यों को लेकर इटावा सांसद ने नाराजगी जताई।
सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि सभी को मनोयोग से काम करना होगा। सह अध्यक्ष राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाए। ग्रामीण विकास विभाग की जानकारी देते हुए परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार ने बताया कि वीबीजी-राम-जी, इस योजना के लंबित भुगतान के सापेक्ष बजट के मांग के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
सांसद ने पीएम ग्राम सड़क योजना की लंबित सड़कों को लेकर वन विभाग से समन्वय कर 45 दिन के अंदर पूर्ण कराने को कहा। साथ ही अनुरक्षणाधीन मार्गों का दोबारा सर्वे कर उनका सुंदरीकरण कराने को कहा। बैठक में जिलाधिकारी बृजेश कुमार, विधायक दिबियापुर प्रदीप यादव, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, बिधूना विधायक रेखा वर्मा, पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल, अपर जिलाधिकारी अविनाश चन्द्र मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।