फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Demand for setting up a roadways bus depot intensifies; letter sent to Transport Minister.

Auraiya News: रोडवेज बस डिपो स्थापना की मांग तेज, परिवहन मंत्री को भेजा पत्र

Sat, 15 Aug 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 15 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Demand for setting up a roadways bus depot intensifies; letter sent to Transport Minister.
कस्बे का अपेक्षित रोडवेज बस स्टैंड। संवाद
अजीतमल। क्षेत्र में रोडवेज बस डिपो स्थापित करने की मांग तेज हो गई है। अजीतमल-बाबरपुर रोडवेज बस स्टेशन की खराब स्थिति और अधूरे कार्यों के कारण यह मांग उठाई गई है। क्षेत्रवासियों ने बस स्टेशन परिसर में डिपो बनाने की अपील की है।
विज्ञापन

बस स्टेशन वर्षों से उपेक्षा का शिकार है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, करीब ढाई दशक से इसके विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। पिछले सात वर्षों से डिपो स्थापित करने की मांग की जा रही है। हालांकि, इस दिशा में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। रोडवेज समस्या संघर्ष मोर्चा के संयोजक विशाल गुप्ता ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र भेजा है। पत्र में बस स्टेशन के अनुपयोगी परिसर में जल्द डिपो स्थापित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि डिपो बनने से अजीतमल-बाबरपुर ही नहीं, पूरे जिले के विकास को गति मिलेगी। हाईवे से गुजरने वाली बसों का संचालन अजीतमल बस स्टेशन से होने पर यात्रियों को परिवहन सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र में रोजगार और व्यापार के अवसर भी बढ़ेंगे। संघर्ष मोर्चा ने परिवहन मंत्री से इस समस्या का स्थायी समाधान करने का आग्रह किया है। उन्होंने अजीतमल रोडवेज बस डिपो की स्थापना प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed