सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Chunna Mishra became the president, Devmuni became the secretary

Auraiya News: छुन्ना मिश्रा अध्यक्ष, देवमुनि बने सचिव

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 01 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Chunna Mishra became the president, Devmuni became the secretary
फोटो-17-नवर्विाचित परिषद के पदाधिकारी।स्रोत : पदाधिकारी
विज्ञापन
औरैया। भारत विकास परिषद शाखा औरैया की आम सभा का सोमवार शाम आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ वंदेमातरम गायन के साथ किया गया।
Trending Videos

इसके बाद चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में सदस्यों की सहमति से छुन्ना मिश्रा को अध्यक्ष और देवमुनि पोरवाल को सचिव बनाया गया। इसके साथ ही राजेश वाजपेई को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
सभा के दौरान पिछले कार्यकाल की समीक्षा की गई और आगामी नए सत्र के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष छुन्ना मिश्रा ने सभी को साथ लेकर परिषद के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सचिव देवमुनि पोरवाल ने कहा कि परिषद इस वर्ष सेवा, संस्कार और पर्यावरण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर रमेश शुक्ला, संजीव त्रिपाठी, डॉ.एसएसएस परिहार, बृजेंद्र पांडेय, अंकित गहोई, नितेंद्र सेंगर, अशोक अग्रवाल, निलय मिश्रा व नितिन पुरवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed