{"_id":"6a8205c57203ea36ce043b27","slug":"committee-plants-saplings-at-shaheed-park-assigns-responsibility-to-staff-auraiya-news-c-211-1-aur1024-149890-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शहीद पार्क में समिति ने रोपे पौधे, कर्मचारियों को दी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शहीद पार्क में समिति ने रोपे पौधे, कर्मचारियों को दी जिम्मेदारी
Mon, 17 Aug 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो -17- पौधों को रोपित करते समिति के पदाधिकारी। स्रोत:समिति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे जीवनधारा पौधरोपण अभियान के तहत रविवार को शहीद पार्क में पौधरोपण किया गया। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नीम, हरसिंगार, तुलसी, कदम और चांदनी जैसी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। लगाए गए पौधों की नियमित देख-रेख और सुरक्षा की जिम्मेदारी पार्क के कर्मचारियों को सौंपी गई है।
अभियान के दौरान समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति का अनमोल उपहार हैं और ये मौसम के तापमान को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। नीम, तुलसी और अश्वगंधा जैसे पौधे असाध्य बीमारियों के इलाज के लिए दुर्लभ औषधियां बनाने में बेहद उपयोगी हैं। शुद्ध प्राणवायु और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक-से-अधिक पौधे लगाने चाहिए। सभासद विनोद कल्लू यादव, सीए अरविंद सिंह, राकेश गुप्ता, मनीष पुरवार (हीरू), पुष्पेंद्र सिंह, आशीष पोरवाल सूर्या आदि मौजूद रहे।