सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Evaluation of copies may be completed today

Auraiya News: आज पूरा हो सकता है कॉपियों का मूल्यांकन

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 31 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of copies may be completed today
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जिले में अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।
Trending Videos

एक अप्रैल (बुधवार) तक हर हाल में मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके लिए सभी मूल्यांकन केंद्रों पर अतिरिक्त शिक्षक लगाए गए हैं। परीक्षकों को समय से उपस्थित होकर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंगलवार को जिले के विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों पर कार्य जारी रहा। इस दौरान हाईस्कूल की 7061 और इंटरमीडिएट की 12366 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। हालांकि परीक्षकों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही। कुल 1534 परीक्षकों के सापेक्ष 847 परीक्षक ही उपस्थित हुए, जबकि 687 परीक्षक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थिति के बावजूद मौजूद परीक्षकों ने अतिरिक्त मेहनत कर मूल्यांकन कार्य को गति देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक की प्रगति पर नजर डालें तो हाईस्कूल की 156560 और इंटरमीडिएट की 128911 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कार्य अंतिम दौर में है। अब हाईस्कूल की मात्र 3214 और इंटरमीडिएट की 7135 समेत कुल 10349 कॉपियों का मूल्यांकन शेष रह गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने बताया कि जहां जरूरत है वहां अतिरिक्त परीक्षकों की तैनाती और कार्य विभाजन कर तेजी लाई गई। उन्होंने बताया कि बुधवार तक शेष सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed