सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmers adamant on the complete measurement of the village access road.Farmers adamant on the complete measurement of the village access road.

Auraiya News: चकरोड की पूरी पैमाइश पर अड़े किसान

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 17 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers adamant on the complete measurement of the village access road.Farmers adamant on the complete measurement of the village access road.
फोटो-46- मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार व ग्रामीण। स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
एरवाकटरा। यूपीडा की अधिग्रहीत भूमि को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर गरमा गया है।

मंगलवार को बिधूना के नायब तहसीलदार राकेश कुमार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अमले को देख ग्रामीण और किसान लामबंद हो गए। किसान पूरी चकरोड की पैमाइश की मांग कर रहे हैं।
मौके पर किसानों ने दो टूक कहा कि चकरोड की नापजोख केवल खानापूर्ति के लिए न हो बल्कि उसकी पूरी लंबाई मापी जाए। रसूखदारों को फायदा पहुंचाने के लिए पैमाइश को सीमित रखने की साजिश न की जाए। ग्रामीणों ने मांग की कि जब तक जमीन के मालिकाना हक की स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक कोई एकतरफा कार्रवाई न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को बढ़ता देख नायब तहसीलदार ने किसानों को शांत कराया। उन्होंने भरोसा दिया कि राजस्व टीम सिर्फ चकरोड की पैमाइश करेगी, यूपीडा की जमीन से उनका कोई लेना-देना नहीं है। पूरा काम पूरी पारदर्शिता के साथ होगा। नायब तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि मौके पर जाकर किसानों से बात की गई है। केवल चकरोड की माप की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed