{"_id":"6a6a480d049f02feef0afd7f","slug":"farmers-body-found-in-canal-auraiya-news-c-211-1-aur1006-148942-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नहर में मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नहर में मिला किसान का शव
विज्ञापन
मृतक महावीर सिंह यादव की फाइल फोटो घटनास्थल पर जमा भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र स्थित गढ़िया पुल के पास बुधवार देर शाम नहर में एक व्यक्ति का शव बहता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसी दौरान बकेवर थाना क्षेत्र से लापता व्यक्ति की तलाश कर रहे परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने शव की पहचान कर ली।
मृतक की पहचान महावीर सिंह यादव (45) पुत्र स्व. होतीलाल सिंह यादव, निवासी ग्राम रमाउपुरा, परसौली, थाना बकेवर, जनपद इटावा के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि महावीर सिंह खेती-किसानी करते थे। मंगलवार शाम करीब चार बजे वह घर से लखना स्थित मकान जाने की बात कहकर निकले थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें नहर की पुलिया पर बैठे हुए देखा गया था, जिसके बाद वह नहर में गिर गए। घटना के बाद परिजन, बकेवर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लगातार उनकी तलाश कर रही थी।
बुधवार देर शाम अजीतमल क्षेत्र के गढ़िया पुल पर शव बहता हुआ मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। तलाश में जुटे परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान की।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई बकेवर पुलिस द्वारा की जाएगी।