{"_id":"69cd6886ec1d2ef9f402ded4","slug":"fir-against-principal-on-molestation-charges-auraiya-news-c-211-1-aur1009-142321-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाचार्य पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाचार्य पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतराम। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहारी स्थित एक प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य पर विद्यालय में पढ़ने वाली चौथी कक्षा की छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी 10 वर्षीय भतीजी गांव के एक पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। बुधवार को वह दोपहर में वापस घर लौट आई। उसने परिवार के सदस्यों को बताया कि प्रधानाचार्य ने उसके साथ अश्लील हरकतें की हैं।
इसके बाद चाचा भतीजी को लेकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
Trending Videos