सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Body of unidentified youth found at Bela Kannauj border deceased was seen wandering with bag in hand

Auraiya: बेला-कन्नौज बॉर्डर पर मिला अज्ञात युवक का शव; हाथ में बैग लिए घूम रहा था मृतक, शिनाख्त के प्रयास जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 02 Apr 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: बेला-कन्नौज मार्ग पर एक अज्ञात युवक का शव मिला है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए चिचोली भेजा गया है। पुलिस हुलिए और चश्मदीदों के आधार पर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Auraiya Body of unidentified youth found at Bela Kannauj border deceased was seen wandering with bag in hand
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरैया जिले में बेला-कन्नौज मार्ग स्थित जनपद बॉर्डर पर एक अज्ञात युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिली है। ग्रामीणों ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

Trending Videos

ग्रामीणों ने बताया की यह युवक कल शाम को हाथ में एक बैग लिए शराब के नशे में इधर-उधर घूम रहा था। वहीं स्थित हनुमान मंदिर पर शाम को बैठा हुआ था। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हॉउस चिचोली भिजवा दिया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन





शव के शिनाख्त के प्रयास जारी
पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अन्य थानों में भी शिनाख्त कराने के लिए शव की फोटो भेजी गई है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। युवक की मौत बीती रात शराब के नशे में होने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed