{"_id":"6a74d8f7fe61465a460dc88e","slug":"first-modern-aadhaar-seva-kendra-launched-at-khanpur-intersection-auraiya-news-c-211-1-aur1006-149413-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खानपुर चौराहे पर पहला आधुनिक आधार सेवा केंद्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खानपुर चौराहे पर पहला आधुनिक आधार सेवा केंद्र शुरू
Fri, 07 Aug 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। लोगों के लिए आधार नामांकन व संशोधन कार्य अब और भी आसान हो गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने औरैया में जिले का पहला आधुनिक आधार सेवा केंद्र खोला है। खानपुर चौराहे के पास दयालपुर रोड पर यह तैयार किया गया है। पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर विकसित इस केंद्र पर प्रतिदिन 250 से 300 नागरिकों को सेवाएं देने की क्षमता है। यहां प्रशिक्षित कर्मचारियों के साथ हेल्पडेस्क, प्रतीक्षालय और व्यवस्थित क्रमबद्ध सेवा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह केंद्र सप्ताह के सातों दिन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित रहेगा। लंबी कतारों से बचने के लिए नागरिक ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षित व विश्वसनीय सेवाओं के लिए केवल इसी अधिकृत यूआईडीएआई केंद्र का उपयोग करें।
ये सेवाएं यहां होंगी आसान:
नया आधार नामांकन- नाम, पता, जन्मतिथि व लिंग में संशोधन
मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी अपडेट
फोटो व बायोमीट्रिक अपडेट
विज्ञापन
ये सेवाएं यहां होंगी आसान:
नया आधार नामांकन- नाम, पता, जन्मतिथि व लिंग में संशोधन
मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी अपडेट
फोटो व बायोमीट्रिक अपडेट