{"_id":"6a74d8d8218c324da20275c6","slug":"food-safety-team-raids-three-flour-mills-1314-kg-of-flour-seized-auraiya-news-c-211-1-aur1006-149412-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तीन आटा मिलों पर खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, 1314 किलो आटा सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तीन आटा मिलों पर खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, 1314 किलो आटा सीज
Fri, 07 Aug 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
आटा मील में सैंपल लेती टीम। स्रोत:प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर जनपद में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को इस कड़ी में तीन आटा मिलों पर छापा मारा गया। खाद्य सुरक्षा टीम ने नमूने भरने के साथ ही मौके पर मानक के विपरीत मिले 1314 किलो आटा सीज किया।
इस कार्रवाई के दौरान मिनी इंडस्ट्रियल एरिया, तिलक नगर और बेला रोड दिबियापुर स्थित तीन अलग-अलग आटा मिलों से गेहूं के आटे के नमूने लिए गए। जांच के तहत कुल 1314 किलो आटा सीज किया गया। जिसकी कुल अनुमानित कीमत 38,414 रुपये है। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
लेबलिंग, पैकेजिंग और हाइजीन के नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित कारोबारियों को सुधार के नोटिस भी जारी किए गए हैं। साथ ही, मोबाइल वैन के जरिये 14 नमूनों की त्वरित जांच की गई। इनमें से तीन नमूने अमानक पाए जाने पर निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
वहीं, अपर जिलाधिकारी कोर्ट द्वारा पूर्व में अमानक पाए गए मामलों में कड़ी कार्रवाई करते हुए जुलाई 2026 में पांच प्रतिष्ठानों पर कुल 2.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट व गुणवत्ता में गिरावट कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। खाद्य सुरक्षा टीम लगातार अभियान चलाएगी।