{"_id":"69ac1427fd00bdb55b0981d6","slug":"formation-of-girls-wing-awareness-among-girl-students-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1447729-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बालिका विंग का गठन, छात्राओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बालिका विंग का गठन, छात्राओं को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 07 Mar 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
फफूंद। कस्बे के कटरा मनेपुर स्थित राधाकृष्ण महाविद्यालय के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर ओजस्वी फाउंडेशन की ओर से बालिका शिक्षा सशक्तीकरण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए बालिका विंग का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ओजस्वी फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अपर्णा सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि समाज में नारी का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, खेल, राजनीति और व्यापार सहित हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं।
महाविद्यालय की प्रवक्ता आकृति त्रिपाठी ने कहा कि महिला दिवस हमें समानता, सुरक्षा और सम्मान की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। हमें ऐसा समाज बनाना होगा जहां हर महिला सुरक्षित महसूस करे और उसे आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सुधीर त्रिपाठी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
सोशल वेलफेयर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ सिद्दीकी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर महिलाओं व छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर गिरीश दुबे, अखिलेश पाल, यदुवीर सिंह, आक्रोश चौबे, रामकिशोर, कौशलेंद्र कुमार, पुण्येंद्र यादव आदि मौजूद रहे।