सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   High school and intermediate examinations were held at selected centers.High school and intermediate examinations were held at selected centers.

Auraiya News: चुनिंदा केंद्रों पर हुई हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 07 Mar 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
High school and intermediate examinations were held at selected centers.High school and intermediate examinations were held at selected centers.
विज्ञापन

Trending Videos
औरैया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को चुनिंदा केंद्रों पर हुई। वैकल्पिक विषयों के चलते यह स्थिति बनी। सुबह की पाली में ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने पेपर दिए।

हाईस्कूल में वाणिज्य विषय के लिए कुल 45 बच्चे पंजीकृत थे। जिसके सापेक्ष 44 बच्चों ने परीक्षा दी। वहीं इंटरमीडिएट में पौधशाला, ऑटोमोबाइल, मधुमक्खी पालन, हिंदी-अंग्रेजी टंकण, परिधान सज्जा, कलर फोटोग्राफी, सहकारिता आदि विषयों का पेपर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंटरमीडिएट के लिए कुल 155 बच्चे पंजीकृत थे। जिसके सापेक्ष 151 ने परीक्षा दी। सुबह की पाली में इस परीक्षा को लेकर कंट्रोल रूम से लेकर केंद्रों पर चौकसी रही। सचल दल की टीमों ने भी केंद्रों का जायजा लिया।
डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्या ने बताया कि एक ही पाली में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न कराई गई है। वैकल्पिक विषय के चलते कुछ ही केंद्रों पर परीक्षा हुई है। किसी तरह की कोई शिकायत सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed