{"_id":"69cc11f6673712569b01879a","slug":"fourth-suspect-in-shooting-case-arrested-four-others-wanted-auraiya-news-c-211-1-aur1008-142242-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गोलीकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, चार की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गोलीकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, चार की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के गांव महू में होली के दिन चार मार्च को ईंट-पत्थर से हमला व गोली चलाने की वारदात में नामजद एक और आरोपी सहदेव को पुलिस ने भदोरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीन आरोपी उसी दिन गिरफ्तार कर लिए थे। पुलिस अब चार और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह ने चार मार्च को थाना पुलिस व डायल 112 को सूचना दी थी कि देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह सूर्य प्रताप को दवा दिलाकर बिधूना से घर जा रहा था। गांव स्थित दुर्गा नारायण के घर के सामने से निकलते समय गांव के सम्राट, सहदेव सिंह, ब्रह्मदेव, आदित्य, शैलेंद्र, शिवप्रताप व अन्य दो अज्ञात लोगों ने छत से उन पर ईंट-पत्थर चलाते हुए बंदूक, राइफल व तमंचे से फायरिंग कर दी थी। इससे धर्मेंद्र, सूर्यप्रताप व कामेंद्र छर्रे लगने से घायल हो गए।
इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को बेला सीएचसी में भर्ती कराया था। यहां से घायलों को चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। पुलिस व एसओजी टीम ने रात भर छापा मारी कर तीन आरोपियों सम्राट, शैलेंद्र व ब्रह्मदेव को एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। जबकि पांच आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर थे।
इनमें पुलिस ने मंगलवार को सहदेव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि अभी तक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, अन्य की भी तलाश की जा रही है।
Trending Videos