{"_id":"6a70faac707e954a7a023e88","slug":"had-set-out-to-offer-namaz-reached-ajmer-police-searched-auraiya-news-c-211-1-aur1009-149248-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: निकले थे नमाज पढ़ने पहुंच गए अजमेर, पुलिस ने तलाशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: निकले थे नमाज पढ़ने पहुंच गए अजमेर, पुलिस ने तलाशा
Tue, 04 Aug 2026 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
थाने में परिजन के साथ मौजूद बच्चे। स्रोत पुलिस
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद। थाना क्षेत्र के मोहल्ला तरीन से जुमे की नमाज अदा करने निकले दो नाबालिग लापता हो गए थे। सोमवार को पुलिस दोनों को तलाश लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों के परिजन को सौंप दिया गया। बच्चों को सुरक्षित देख परिजन ने राहत सांस ली।
मोहल्ला तरीन निवासी 12 वर्षीय रेहान और उनका पड़ोसी 14 वर्षीय अरमान 31 जुलाई की दोपहर घर से नमाज पढ़ने निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। दोनों के परिजन ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। एक अगस्त को परिजन थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चों के पास रुपये थे। दोनों बच्चे नमाज के लिए मस्जिद न जाकर फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से ट्रेन द्वारा दोनों आगरा पहुंच गए।
ताजमहल देखने के बाद वह फफूंद के लिए ट्रेन में बैठ गए। वह ट्रेन फफूंद न जाकर अजमेर पहुंच गई। इसी बीच पुलिस सुराग लगाते हुए बच्चों तक पहुंची। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम को तलाश में लगाया गया था। सीसीटीवी के माध्यम से बच्चों की जानकारी की गई। सोमवार को दोनों बच्चे पुलिस को मिल गए। उन्हें थाने ले जाया गया। वहां सूचना पर पहुंचे परिजन व बच्चों से पूछताछ की गई। बाद में दोनों बच्चों को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। (संवाद)