फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shiva temples resounded with chants of 'Har-Har Mahadev'; a massive crowd surged for the *Jalabhishek* ritual.

Auraiya News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, जलाभिषेक के लिए उमड़ा सैलाब

Tue, 04 Aug 2026 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 04 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Shiva temples resounded with chants of 'Har-Har Mahadev'; a massive crowd surged for the *Jalabhishek* ritual.
मऊ गूरा के देवघट बाबा मंदिर पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़।संवाद - फोटो : Archive
औरैया। सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने पहुंचकर शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-पाठ कर मन्नत मांगी। कई स्थानों पर मंदिर परिसर में मेलों का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन


बिधूना में मऊ गूरा स्थित देवघाट बाबा शिव मंदिर में हजारों श्रद्धालु व कांवड़ियों ने लंबी कतारों में लगकर भोले बाबा का जलाभिषेक किया। कस्बे के वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। उधर, देवघाट बाबा मंदिर से करीब 300 मीटर पहले बैरिकेडिंग कर वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया और 700 मीटर पहले ई-रिक्शा का संचालन बंद कराया गया।
विज्ञापन


अछल्दा में गांव ग्वारी स्थित प्राचीन मनकामनेश्वर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और दिनभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। एरवाकटरा के प्राचीन बूढ़े बाबा शिव मंदिर में शृंगीरामपुर से गंगाजल लेकर सैकड़ों कांवड़िये मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। अजीतमल के बगिया वाले शंकर जी मंदिर पर क्षेत्र के कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। वहीं, परिसर में लगे मेले में महिलाओं ने गृहस्थी के सामान की खरीदारी की तो बच्चों ने झूले का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिबियापुर के रामकृष्ण नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास नंदीश्वर महादेव मंदिर व ओवरब्रिज के नीचे गौरीशंकर हनुमान मंदिर में सुबह से भक्तों ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी। सहार क्षेत्र के जीवा सिरसानी में जेवेश्वर धाम मंदिर पर पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बेला क्षेत्र के गांव रामनगर के फटेश्वर महादेव मंदिर पर रविवार रात में शिव का शृंगार किया गया। वहीं, बेला बस्ती स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से ही पूजा व जलाभिषेक करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुदरकोट में उत्तराखंड के गोमुख से पवित्र गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्तों ने प्राचीन बाबा भयानकनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। करीब 850 किमी की पदयात्रा पूरी कर पहुंचे श्रद्धालुओं का कस्बे में जगह-जगह स्वागत किया गया।

मऊ गूरा के देवघट बाबा मंदिर पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़।संवाद

मऊ गूरा के देवघट बाबा मंदिर पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़।संवाद- फोटो : Archive

मऊ गूरा के देवघट बाबा मंदिर पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़।संवाद

मऊ गूरा के देवघट बाबा मंदिर पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़।संवाद- फोटो : Archive

मऊ गूरा के देवघट बाबा मंदिर पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़।संवाद

मऊ गूरा के देवघट बाबा मंदिर पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़।संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed