सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In Asha's Majra Khera, the population depends on wells and hand pumps.

Auraiya News: आशा के मजरा खेरे में कुएं व हैंडपंप के सहारे आबादी

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 17 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
In Asha's Majra Khera, the population depends on wells and hand pumps.
फोटो-05-गांव के कुआं से पानी खींचती महिला।संवाद
विज्ञापन
अछल्दा। ब्लॉक की ग्राम पंचायत आशा में ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं। गांव में खड़ी टंकी से पानी लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे 500 लोग कुएं और हैंडपंप के सहारे प्यास बुझाने को मजबूर हैं।

ग्राम पंचायत आशा के खेरे पर लगभग 80 घर हैं। इन घरों के बाहर पाइप लाइन तो बिछा दी गई है लेकिन टोटी तक नहीं लगाई गई। पाइप बेकार पड़े हैं और ग्रामीणों को पीने का पानी लेने के लिए दूर जाना पड़ रहा है। गर्मी में महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान ग्रामीण जगदीश, सुरजन, अमर सिंह, परशुराम भदौरिया, संतोष, जयवीर व सुखलाल सहित दर्जनों ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के लापरवाह रवैये के कारण हर घर नल योजना उनके गांव में फेल हो गई है। भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए गांव के लोगों को कुओं व हैंडपंपों की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम जलापूर्ति शुरू कराने की गुहार लगाई है। जल निगम के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि टीम को भेज कर जल्द पानी सप्लाई शुरू कराई जाएगी।
---
लोग बोले-पानी की किल्लत है
जल जीवन मिशन के तहत गांव में टंकी निर्माण के साथ पाइप लाइन बिछा दी गई। इससे लोगों को उम्मीद थी कि अब पानी की किल्लत खत्म हो जाएगी। यह उम्मीद विभागीय लापरवाही से धरी की धरी रह गई।- जिलेदार सविता
-----
गांव में घरों के बाहर पाइप लगा दिए गए हैं लेकिन उनमें टोटियां नहीं लगाई हैं। ऐसे में पानी की आपूर्ति भी शुरू नहीं हुई है। गांव के लोग इन पाइपों से पानी की बूंद टपकने का इंतजार कर रहे हैं।

संतोष कुमार

फोटो-05-गांव के कुआं से पानी खींचती महिला।संवाद

फोटो-05-गांव के कुआं से पानी खींचती महिला।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed