सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Inspected the departmental stalls at the fair.

Auraiya News: मेले में किया विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 15 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Inspected the departmental stalls at the fair.
फोटो -37- स्टॉल का जायजा लेते प्रभारी मंत्री। स्रोत:प्रशासन
विज्ञापन
औरैया। केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सदर ब्लॉक में समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के राज्य मंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया।

तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ प्रदेश के राज्य मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन व जनपद के प्रभारी मंत्री राकेश कुमार राठौर ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद प्रभारी मंत्री ने मेले में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इसमें महिला एवं बाल कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने तीन गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की। दो बच्चों को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार कराया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की जानकारी ली। उनकी बिक्री व आय के बारे में पूछा और खुद उत्पाद खरीदकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में मिड-डे मील, निशुल्क पाठ्य-पुस्तक व यूनिफॉर्म वितरण जैसी योजनाओं की प्रगति जांची। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार करें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पूरी सतर्कता के साथ सिर्फ पात्र लाभार्थियों का चयन करने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मेले में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा समाज कल्याण, श्रम और सेवायोजन विभाग के स्टॉलों पर लोग श्रम कार्ड व रोजगार पंजीयन का सीधा लाभ उठा रहे हैं। इस मौके पर सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, डीएम बृजेश कुमार, सीडीओ राम कृपाल चौधरी सहित पार्टी पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
-----------
सपा के पास सिर्फ टिप्पणी करने का काम : राकेश कुमार

औरैया। जिले के प्रभारी मंत्री राकेश कुमार राठौर ने कलक्ट्रेट में प्रेसवार्ता कर समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया। कहा कि सपा के पास कुछ भी नहीं बचा है। उनका काम सिर्फ टिप्पणी करना है। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए लोगों को लाभांवित करने वाली योजनाओं को गिनाया।
प्रभारी मंत्री राकेश कुमार राठौर ने कहा कि मोदी सरकार ने जो बिना भेदभाव पूर्ण तरीके से आम जनमानस को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया है। बोले कि पिछली सरकारों में शाम होते ही महिलाओं, बेटियों का घर से निकलना मुश्किल था। आज समाज विरोधी गतिविधियां करने वाले गुंडा, माफिया या तो जेल में या परलोक में या फिर प्रदेश छोड़ गए हैं। कहा कि सरकार की ओर से बिना किसी की जाति धर्म पूछे लोगों को राशन मुहैया कराया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मोदी सरकार का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास है।
उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि यहां किसी की जाति वर्ग के अनुसार योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, सांसद गीता शाक्य, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता, दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा, सौरभ भूषण शर्मा के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
------
शिविर में 144 का स्वास्थ्य परीक्षण
दिबियापुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को भाग्यनगर ब्लॉक परिसर में जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 144 मरीजों का परीक्षण किया गया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद, डॉ. रश्मि यादव और डॉ. अब्दुल करीम की टीम ने लोगों की जांच की। लैब टेक्नीशियन प्रमोद कुमार ने ब्लड शुगर, बीपी समेत अन्य जांचें कीं। मंजेश कुमारी ने परिवार नियोजन योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
आंगनबाड़ी कोऑर्डिनेटर सौरभ तिवारी और सुपरवाइजर पुष्पा शुक्ला ने जसा का पुरवा निवासी मधु और न्यामतपुर निवासी रुचि की गोद भराई रकराई। आद्विक और दिव्यांशी का अन्नप्राशन भी कराया गया। डॉ. बीबी यादव, विनोद कुमार व निशांत चतुर्वेदी ने पशुपालन समेत लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed