सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jewelry stolen from the cupboard after breaking the lock.

Auraiya News: ताला तोड़कर अलमारी से जेवर चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 15 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Jewelry stolen from the cupboard after breaking the lock.
फोटो-08 घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
अछल्दा। कस्बे के मोहल्ला हरीगंज बाजार में शनिवार की रात चोरों ने एक सूने मकान को शिकार बनाया और दो लाख के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस प्राथमिकी जांच में चोरी संदिग्ध बता रही है।

मोहल्ला हरीगंज निवासी प्रीति देवी के अनुसार शनिवार रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर और दुकान में ताला लगाकर बच्चों के साथ पास के ही गांव चंदपुरा चली गई थीं। रविवार सुबह करीब नौ बजे जब वह वापस लौटीं तो दुकान का शटर ऊपर उठा हुआ था और ताले टूटे पड़े थे। जब वह ऊपर कमरे में गईं तो वहां रखी अलमारी का सामान बिखरा मिला। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मोहल्ले के लोगों से घटना के बारे पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि घर में रखे 15 हजार रुपये वह अपने साथ ले गई थी जो सुरक्षित हैं। इसके अलावा अलमारी में रखे जेवर चोर पार कर ले गए। प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जांच की जा रही, जल्द मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed