{"_id":"69bc416b76f446a6dd0817a5","slug":"link-road-will-be-built-from-bhikhepur-juhika-to-asewa-auraiya-news-c-211-1-aur1020-141529-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: भीखेपुर-जुहिका से असेवा तक बनेगी लिंक रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: भीखेपुर-जुहिका से असेवा तक बनेगी लिंक रोड
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ग्रामीण क्षेत्रों के सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। भीखेपुर-जुहिका से असेवा तक प्रस्तावित लिंक रोड का निर्माण करीब 98 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। शासन से लोक निर्माण विभाग की इस परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। छह माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
यह मार्ग सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सड़क का निर्माण होने से यह भीखेपुर, जुहिका और असेवा गांवों को सीधे तौर पर जोड़ते हुए आसपास के कई अन्य गांवों के लिए भी जीवनरेखा साबित होगी। इस मार्ग से नगला रामसिंह, चंदपुरा, हरदुआ, बरौली, कटरा समेत कई छोटे-बड़े मजरे जुड़ेंगे। इन गांवों की कुल आबादी लगभग 12 से 15 हजार के बीच है जो लंबे समय से खराब और कच्चे रास्ते की समस्या से जूझ रही थी। बरसात के मौसम में यह मार्ग दलदल में तब्दील हो जाते हैं जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नई सड़क बनने से किसानों को अपनी उपज नजदीकी बाजारों और मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी जिससे लागत और समय दोनों की बचत होगी। क्षेत्र में छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को भी बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हो जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के निर्माण की मांग कई वर्षों से की जा रही थी। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे गए थे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
Trending Videos