सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Order to suspend accountant who did not register inheritance

Auraiya News: वरासत दर्ज न करने वाले लेखपाल को निलंबित करने के आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 07 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Order to suspend accountant who did not register inheritance
फोटो-28-बिधूना में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी।संवाद
विज्ञापन
औरैया। बिधूना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एक लेखपाल के खिलाफ आईं शिकायतों पर डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
Trending Videos

वहीं, लेखपाल को बुलाने पर पता चला कि वह संपूर्ण समाधान दिवस में भी नहीं आया। इस पर डीएम ने लेखपाल सत्येंद्र सेंगर को निलंबित करने के निर्देश एसडीएम गरिमा सोनकिया को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को डीएम और एसपी अभिषेक भारती बिधूना तहसील में शिकायतें सुन रहे थे। इसी दौरान पुर्वा भग्गा निवासी कंचन देवी पहुंचीं। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले उनकी पति पवन प्रकाश की मौत हो चुकी है। उनकी जमीन गांव पूरा और धुपकरी में है। पूरा की वरासत दर्ज हो चुकी है, लेकिन धुपकरी की भूमि की वरासत अब तक दर्ज नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में लेखपाल चंद्र कुमार हैं, इससे पूर्व में तैनात रहे लेखपाल सत्येंद्र सेंगर से भी उन्होंने कई बार कहा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
वहीं लेखपाल द्वारा नक्शा दुरुस्त न करने का भी एक मामला सामने आया। डीएम ने जब लेखपाल सत्येंद्र सेंगर को बुलाया तो पता चला कि वह अनुपस्थित हैं। इस पर डीएम नाराज हो गए और लेखपाल को निलंबित करते हुए तत्काल वरासत दर्ज कराने के आदेश एसडीएम को दिए। साथ ही लेखपाल को निलंबित करने के आदेश दिए।
वहीं, सराय प्रथम निवासी कृपाराम ने विरोधियों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की। इस पर डीएम ने मिशन समाधान के तहत निस्तारण कराने के लिए कहा। वहीं अन्य लोगों ने भी जमीन पर कब्जा व पैमाइश संबंधी शिकायतें कीं। कुल 149 शिकायतें इस दौरान आईं, जिसमें से 11 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। एसपी अभिषेक भारती ने पुलिस संबंधी शिकायतों में मौके पर जाकर जांच के बाद ही निस्तारण के आदेश दिए।
इस मौके पर एसडीएम गरिमा सोनकिया, न्यायिक एसडीएम अमित कुमार, तहसीलदार शर्मानानंद, डीडीओ सतीश चंद्र पांडेय, डीसी मनरेगा रामदुलार, थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान, दिनेश यादव, गंगादास गौतम समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

राशन डीलर के खिलाफ घटतौली की शिकायत
एरवाकटरा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत जयसिंहपुर कनक के ग्रामीणों ने शनिवार को बिधूना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर गांव के राशन डीलर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने राशन वितरण में घटतौली करने और पात्र लोगों के अंत्योदय राशन कार्ड कटवाकर अपात्र लोगों के कार्ड बनवाने का आरोप लगाया।
गांव निवासी राजवीर सिंह, शैलेंद्र, कमल प्रताप सिंह, उमेश चंद्र, मनोज कुमार, पवन, महेशचंद्र पाल, जितेंद्र पाल, सूरज, संजीव, सत्यपाल, राजू, अजब सिंह व लक्ष्मण सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव की राशन डीलर कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन देती हैं। ग्रामीणों ने डीएम से मामले की जांच कर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।(संवाद)
अव्यवस्थित अभिलेख देख दी चेतावनी
औरैया। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम ने बिधूना तहसील के विभिन्न पटलों व कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखागार में बस्तों को सुव्यवस्थित न रखे जाने पर नाराजगी व्यक्त कर सुधार की चेतावनी दी। उन्होंने अभिलेखागार की व्यवस्था को लेकर एसडीएम व तहसीलदार को सचेत किया।
डीएम ने राजस्व लिपिक नीरज कुमार को अपने कक्ष में अभिलेखों के उचित प्रबंधन न करने तथा कार्यालय में साफ -सफाई न होने पर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कार्यालय में लगे सभी पुराने सीलिंग फैन को बदलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने संग्रह अनुभाग का निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यालय रजिस्ट्रार कानूनगो व बीआरसी सेंटर आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित कार्मिकों को निर्देश दिए कि उनके कार्यालय में मात्र वही पत्रावलियां रहेंगी, जो वर्तमान में संचालित हैं।(संवाद)

फोटो-28-बिधूना में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी।संवाद

फोटो-28-बिधूना में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed